RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना:कायस्थजनो ने पारंपरिक रूप से खुशी-खुशी की चित्रगुप्त पूजा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 नवम्बर। ब्रह्मा जी के चित से उत्पन्न एवं ब्रह्मांड का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के वंशज कायस्थ समुदाय के लोगों ने कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की पूजा, अर्चना एवं वंदना पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के माहौल में की। इस अवसर पर कायस्थ जनों ने भगवान चित्रगुप्त के फोटो और मूर्ति के समक्ष पूजा,अर्चना एवं वंदना की। लोगों ने फूल, माला, अक्षत, रोली, फल एवं मिठाई चढ़ा कर पूजा की। साथ ही लोगों ने कलम, दवात एवं पुस्तक की भी पूजा की। पूजा के बाद लोगों ने अदरक और गुड़ के बने चरणामृत का पान किया। आटे के बने कलम- दवात को पका कर पूजा के बाद दही और गुड़ के साथ उसे खाने की भी परंपरा है। पूजा के बाद लोग अपने कलम को मौली से बांधकर रख देते हैं। पूजा के बाद पूरे दिन लोग कलम का उपयोग नहीं करते हैं। अब तो लड़कियाॅ और महिलायें भी चित्रगुप्त भगवान की पूजा, अर्चना एवं वंदना करती हैं।

Related posts

विनम्रता फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण।

rktvnews

उत्तराखंड:विदेश सम्पर्क-स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव हुई शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम निवेश संवर्धन नीति-2023 में संशोधन की स्वीकृति।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी।

rktvnews

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत की।

rktvnews

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल ने यूआईडीएआई के सीईओ का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment