RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री की ब्रिटेन के रक्षा मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई।

नई दिल्ली/13 नवंबर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 नवंबर 2023 को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए रक्षा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दोनों देशों के बीच पहले से चल रही गतिविधियों की संक्षिप्त समीक्षा की और नये क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में नजदीकी संबंध विकसित करने के तौर-तरीकों पर गौर किया। ग्रांट शाप्स ने रक्षा मंत्री को निकट भविष्य में ब्रिटेन की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया। रक्षा मंत्री ने शाप्स को ब्रिटेन का रक्षा मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी।

Related posts

भोजपुर:पुलिस ने फायरिंग मामले के अभियुक्त को भेजा जेल।

rktvnews

जबलपुर:स्वदेशी ही था राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के अंग्रेजों से संघर्ष का मूल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लातेहार के द्वारा आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

नेत्र दान जागरूकता को रैली आयोजित।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया घग्घर तटबंधों और राहत केंद्र का निरीक्षण!अलर्ट मोड पर रहने, प्रयासों को तेज करने के दिए निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment