RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

सारण: डीएम ने जिला के कर्मियों को दीपावली पूर्व दिया MACP/ACP का लाभ!कर्मचारियों में हर्ष।

सारण, छपरा /बिहार 11 नवम्बर।आज जिला पदाधिकारी, सारण, अमन समीर ने कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक में जिला के कर्मियों को लंबित MACP/ACP का लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया। जिला पंचायत शाखा से संबंधित प्राप्त 41 प्रस्तावों में 27 पंचायत सचिवों को दीवाली से पूर्व MACP /ACP का लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव पर जिला पदाधिकारी ने अपनी सहमति प्रदान की। उसी प्रकार जिला पंचायत स्थापना शाखा से संबंधित प्राप्त 31 प्रस्तावों में से सभी प्रस्तावों को स्वीकृत करते हुए 01 जनसेवक 01 अमीन 04 राजस्व कर्मचारी तथा 25 लिपिकों को दीवाली से पूर्व MACP/ACP लाभ प्रदान करने की सहमति जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई। लंबित MACP/ACP लाभ पाकर सभी कर्मियों में हर्ष व्याप्त है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:09 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर: वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी बैठक में बोली प्रभारी व पूर्व मंत्री कांति सिंह ऐतिहासिक यात्रा से ऐतिहासिक परिणाम निकलेंगे।

rktvnews

बक्सर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लवली आनन्द ने भाजपा पर हमला बोला!साजिशों का जवाब देने 23 नवम्बर को लाखों में पटना पहुंचे: आनन्द मोहन

rktvnews

पटना: विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : सेमरिया के लाल डा अजय कुमार ओझा पुरस्कृत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment