RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

एक दिया गरीब के घर : क्यामुद्दीन

इंसाफ मंच राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी(फाइल फ़ोटो)

आरा/भोजपुर 11 नवंबर। एक दिया गरीब के घर …. के वाक्यांश को कहते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने दीपावली के त्योहार पर अपने आरा विधानसभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब हो की क्यामुद्दीन अंसारी आरा विधानसभा सभा के पूर्व प्रत्यासी रह चुके हैं और वर्तमान में भाकपा माले के राज्य कमिटी में सदस्य होने के साथ साथ सामाजिक दायित्वों और सरोकारों के लिए गठित इंसाफ मंच के राज्य सचिव के पद पर कार्यरत है।
सामाजिक दायित्वों के निहित राज्य सचिव के पद से सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा की कोई भी पर्व या त्योहार आपसी सौहार्द और खुशियों को एक दूसरे से साझा करने के लिए बनाए गए हैं उन्होंने कहा की अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाई जाने वाली दीपावली पर हमे अपनी खुशियों के साथ साथ अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करते हुए अपनी अपनी क्षमता अनुसार एक ही सही लेकिन किसी गरीब और असहायों को इन खुशियों में शरीक करना चाहिए और उन्हे भी इसका आनंद लेने के लिए मदद करने की ज़रूरत है जिससे उनकी जिंदगी में भी दिए की लौ जल उठे और वो प्रशंचित हो जाए यही हम सभी की सच्ची और सार्थक दीपावली मानी जायेगी।
अपने शुभकामना संदेश में क्यामुद्दीन अंसारी ने सभी से आग्रह करते हुए कहा की पर्यावरण की रक्षा करते हुए हमे अपनी खुशियों को ग्रीन पटाखो के रूप में प्रदर्शित करने की जरूरत है साथ ही उन्होंने सभी से सरकार और जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित सुरक्षा मापदंडों का ख्याल रखने हेतु भी आग्रह किया।

Related posts

13 अक्टूबर को” प्रेस की आजादी” पर हमले खिलाफ होगा प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने सात निश्चित अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

आरा के जापानी पावर सब स्टेशन में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन!आगत अतिथियों का किया गया सम्मान।

rktvnews

गढवा :मोबाइल टॉवर कंपनियां लेबर सेस का बकाया विभाग के खाते में कराएं जमा! 263 मोबाइल टावर का 92 लाख 5 हजार उपकर बकाया

rktvnews

पटना:आपदा संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment