RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चितौड़गढ़:स्वीप टीम का नवाचार,आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 11 नवंबर। जिले में आगामी 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्वीप टीम द्वारा कई नवाचार किए जा रहे है। जिला स्वीप प्रभारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि जिले के बड़ीसादड़ी विधानसभा में स्वीप नोडल अधिकारी बीडीओ दीपक चौधरी द्वारा लोकतंत्र के महोत्सव को मनाने के लिए दिव्यांग मतदाताओ को घर-घर आमंत्रण पत्र भी छपवा कर भिजवाए जा रहे है। इस नवाचार आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।
जिला समन्वयक स्वीप एसीईओ और बड़ीसादड़ी विधानसभा स्वीप प्रभारी राकेश पुरोहित ने बताया कि प्रथम चरण में 5 हजार आमंत्रण पत्र छपवाए गए है, जो विशेष तौर से दिव्यांगों के घर-घर जाकर वितरित कर उन्हें शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। आमंत्रण पत्र में 25 नवम्बर मतदान समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे का भी उल्लेख है ।
स्वीप नोडल प्रभारी बड़ीसादड़ी दीपक चौधरी ने बताया कि आगामी तीन दिवस में सभी दिव्यांग मतदाताओं के घर आमंत्रण पत्र पहुचा दिए जाएंगे। स्वीप प्रभारी भगवतसिंह शक्तावत ने बताया कि शनिवार को उदासीन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डोल नंगाड़ों, डीजे के साथ रोड शो भी कर उन्हें जागरूक किया गया। आगामी दिनों में 307 मतदान केंद्रों पर सचिवों एवं बुथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से सभी मतदाताओं तक आमंत्रण पत्र भिजवाए जाएंगे। बडीसादड़ी विधानसभा के सभी बूथों पर दो-दो बार स्वीप गतिविधियां रंगोली, रेलियां, नुक्कड़ सभाएं, नुक्कड़ नाटक, मतदाता आम सभा, शपथ, पाती अभिभावकां के नाम आदि के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेष रूप से 65 प्रतिशत से कम मतदान और महिला ओर पुरुषो के अंतर वाले बूथों के लिए ओर अभियान चलाया जाएगा, जिन्हे कंट्रोल रूम बनाकर फोन से आमंत्रित किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:गाजे बाजे के साथ निकली बाबा श्याम की शोभायात्रा।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : मदन यादव समेत आठ ने किया नामांकन।

rktvnews

भारत-कतर की भावी साझेदारी स्थिरता, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और ऊर्जा के आधार पर बनी रहेगी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

राष्ट्रपति कल मध्य प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

भोजपुर : आपसी विवाद में उभय पक्ष ने कराई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment