RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

देहरादून/उत्तराखंड 10 नवंबर।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा मुख्य सचिव को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जाए।
उन्होंने ऊर्जा निगमों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता स्तर पर प्रत्येक तीन माह में इंडस्ट्री के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के निस्तारण किए जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाने के लिए अन्य राज्यों के प्रयासों को भी अपनाकर विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली स्वीकृतियों को शीघ्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। प्लास्टिक कचरा निस्तारण के लिए क्यूआर कोड सहित अन्य उपायों पर भी कार्य किया जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पाण्डेय, सदस्य सचिव उत्तराखण्ड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सुशांत पटनायक, अपर सचिव रोहित मीणा, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इथोपिया में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-III को तत्काल प्रभाव से रद्द किया।

rktvnews

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:महिला एवं बाल विकास के अमले ने ग्राम चिखली में रुकवाया बाल विवाह।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित: अताउर रहमान 1492 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment