RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना नौकायन चैंपियनशिप 2023 आईएनडब्ल्यूटीसी (एमबीआई) में संपन्न।

नई दिल्ली/10 नवंबर।भारतीय नौसेना सेलिंग चैंपियनशिप (आईएनएससी) 2023 का आयोजन नौसेना मुख्यालय स्थित भारतीय नौसेना सेलिंग एसोसिएशन (आईएनएसए) के तत्वावधान में 05 से 09 नवंबर 23 तक भारतीय नौसेना वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर (आईएनडब्ल्यूटीसी), मुंबई में किया गया था।
यह एक अंतर कमांड चैम्पियनशिप है। इस संस्करण में नौसेना के तीनों कमानों के अधिकारियों, नाविकों (अग्निवीरों सहित) और कैडेटों से 100 से अधिक कर्मियों ने भागीदारी की।
चैंपियनशिप पांच अलग-अलग वर्गों की नौकाओं में आयोजित की गई थी, अर्थात् पुरुषों के लिए आईएलसीए 7, महिलाओं के लिए आईएलसीए 6, बिकनोवा विंड सर्फ बोर्ड, लेजर बाहिया (टीम रेसिंग)तथा जे-24 (मैच रेसिंग) वर्ग की नौका। रेसिंग के तीन अलग-अलग प्रारूपों में चार दिनों की अवधि में कुल 37 दौड़ें आयोजित की गईं।
मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, डीजीएनपी (मुंबई) ने 09 नवंबर, 23 को समापन समारोह में विजेताओं को पदक प्रदान किए। उन्होंने उच्च मानक स्थापित करने तथा चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में उत्कृष्ट नौकायन कौशल प्रदर्शित करने के लिए नौसैनिकों की सराहना की।
ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पश्चिमी नौसेना कमान को प्रदान की गई जबकि दक्षिणी नौसेना कमान और पूर्वी नौसेना कमान की टीमें क्रमशः उपविजेता और दूसरे उपविजेता रहीं।
आईएनएसए प्रतिभाओं की खोज करने तथा नौकायन खेल में उभरते नौसेना कर्मियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष आईएनएससी आयोजित करता है।

Related posts

युवा सप्ताह अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जगजीवन कॉलेज में किया कवि सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

मुंगेरीलाल के हसीन सपने है अबकी बार 400 पार : शिवानंद तिवारी 

rktvnews

गिरीडीह:अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ ने “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपादन हेतु समीक्षा बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार संभाला।

rktvnews

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन।

rktvnews

श्री प्रेमनिधि रूपकला स्मारक पंच मंदिर मे झूला महोत्सव आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment