RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: डीएम ने दीपावली और छठ में अग्नि सुरक्षा की जागरूकता को ले अग्नि जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

बक्सर/बिहार 10 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन कार्यालय बक्सर में अग्नि जन जागरूकता रथ को एवं दीपावली/छठ पर्व में अग्नि कांडों से बचाव हेतु नुक्कड़ नाटक मंडली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नुक्कड़ नाटक की मंडली जिलें के सभी 11 प्रखण्डों में जाकर आम जनता को अग्नि से होने वाले कांडों एवं बचाव के प्रति सतर्क एवं सजग रहने के उपाय को बतायेगी। नुक्कड नाटक मंडली प्रतिदिन एक प्रखण्ड में जाकर नाटक के माध्यम से उपाय बतायेगी। जिला पदाधिकारी ने आम जनता को उन्हीं के भाषा में समझाने के इस अच्छी पहल को बेहतर बताया।
तत्पश्चात जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन कार्यालय बक्सर में सिलेंडर से होने वाले बचाव के संबंध में मोक ड्रिल कर के दिखा गया। मोक ड्रिल में सिलेंडर को बुझाने एवं सिलेंडर से बचाव के उपाय बताएँ गए।
इस क्रार्यक्रम में जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी, बडी संख्या में अग्निक, गृह रक्षक एवं नुक्कड़ नाटक की मंडली के कलाकार उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:रोशनी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा पॉवर हाउस सारनी।

rktvnews

वैशाली:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप स्टेट आइकॉन एवं अभिनेता चंदन रॉय द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

गया:बिहार हेल्थ एप्लीकेशन “विजनरी योजना फ़ॉर ऑल भव्या”का शुभारंभ।

rktvnews

ग्रीष्मकालीन बिजली की मांग को पूरा करने में सहायता के लिए सरकार ने गैस आधारित बिजली संयंत्रों को परिचालित करने के उपाय किए।

rktvnews

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के वाशिम में 3695 करोड़ रुपये की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में 103 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

Leave a Comment