RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 45 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण।

बक्सर/बिहार 07 नवंबर।आज उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ0 महेन्द्र पाल के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 45 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 397563 दिनांक 25.02.2021 के आलोक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण हेतु बक्सर जिला के लिए आंवटित एजेंसी Hindustan Latex Family Planning के साथ एकरारनामा किया गया है। बक्सर जिला को आवास पूर्ण करने हेतु RMT के अंतर्गत कुल 26 लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिसके आलोक में प्रति आवास 05 राजमिस्त्रियों यथा 130 राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण होना है।
इस क्रम में प्रखंडवार 26 आंवटित लक्ष्य यथा ब्रह्मपुर 04, बक्सर 01, चक्की 01, चौसा 01, चौगाई 01, डुमराँव 04, इटाढी 04, केसठ 01, नावानगर 02, राजपुर 05 एवं सिमरी 02 है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण हेतु चयनित आवास वाले लाभुक का विवरण एवं चयनित प्रशिक्षु राजमिस्त्रियों का विवरण प्रखंडवार प्रशिक्षणदाता एजेंसी को उपलब्ध कराते हुए विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण कार्य को सुगमता एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है।
प्रशिक्षण की अवधिः- प्रशिक्षण की अवधि 45 दिनों की होगी। प्रत्येक दिन कम से कम 08 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य होगा।

Related posts

दरभंगा:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सड़कों के कार्य प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीत ,किया जिले का नाम रोशन।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:राजस्व कर्मचारी पद से सेवानिवृत कर्मियों का संविदा के आधार पर होगा नियोजन।

rktvnews

भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निशांत नायर को पितृ शोक! संगठन ने किया शोक व्यक्त दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment