RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: 07 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन।

बक्सर/बिहार 06 नवंबर।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 07.11.2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 07.11.2023 को Fusion Micro Finance Ltd. के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-30 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा इंटर योग्यताधारी युवक/युवतियों को Relationship Officer एवं Sr. Relationship Officer के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 80 पदों की रिक्तियाँ दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 11000.00 प्रति महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल बिहार है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 07.11.2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0ए0 पर नि:शुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

नेहरू-पटेल ‘पीएम विवाद’ का सच : कैसे गढ़ी गई एक राजनीतिक मिथक की कहानी

rktvnews

शहीद की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने 03 माह की बच्ची को मध्यप्रदेश के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख हेतु सौंपा।

rktvnews

बक्सर: सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अभियंता दिवस।

rktvnews

भोजपुर के गुरु बक्शी विकास ने लिखा बक्सर गौरव गान।

rktvnews

Leave a Comment