RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक।

बक्सर/बिहार 04 नवंबर।आज 04 नवंबर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी ने डीआरसीसी में संचालित तीन योजनाओं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।
समीक्षा के क्रम में माह अक्टूबर में आवेदनो की संख्या कम रहने के संबंध में प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक को स्पष्टीकरण करते हुए ज्यादा से ज्यादा नियमानुसार योग्य आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।
जिला पदाधिकार ने डीआरसीसी में संचालित तीनों योजनाओं के नोडल पदाधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।
विदित हो कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत बक्सर जिला के विद्यार्थियों को बिहार में एवं बिहार के बाहर किसी भी राज्य के संस्थान (MNSSBY पोर्टल पर रजिस्टर्ड कॉलेज) में पढ़ने के लिए 400000 रुपया तक का शिक्षा ऋण दिया जाता है। पुरुष लाभार्थी के लिए 4% का साधारण ब्याज दर, महिला लाभार्थी एवं दिव्यांगजन के लिए 1% का साधारण ब्याज दर के साथ ये शिक्षा ऋण दिया जाता है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थीयो को पढ़ाई के दौरान ब्याज नहीं लिया जाता है।
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत ऐसे लाभार्थी जो इंटरमीडिएट पास कर किसी भी संस्थान में पढ़ाई नहीं कर रहे हैं और बेरोजगार हैं। उनको दो साल के लिए प्रत्येक माह 1000 रूपये दिया जाता है। साथ ही कुशल युवा प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान एवं भाषा ज्ञान (हिंदी एवं अंग्रेजी) दिया जाता है।

Related posts

भोजपुर:गरीब ,लाचार इंसान हो या जानवर सब पर सहानुभूति की जरूरत: अमरदीप कुमार जय

rktvnews

कुंवर सेना ने किया झंडारोहण।

rktvnews

साहित्य में विधा से ज़्यादा विषय वस्तु का सम्यक् निर्वहन ज़रूरी: डॉ. अशोक भाटिया

rktvnews

विकास पुरुष के दावे की खुल गई पोल😳 नहीं खर्च हुई मंत्री-सांसद आरके सिंह की विकास राशि:सुदामा प्रसाद

rktvnews

राष्ट्रपति ने के.आर. नारायणन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नाबार्ड के 42वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment