RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

16 से 22 नवंबर तक मतदाता जागरूकता हेतु मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह!जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक बूथ लेवल पर मनाए जाने के दिए निर्देश।

हनुमानगढ़/राजस्थान 03 नवम्बर। मतदाता जागरूकता हेतु जिले में स्वीप गतिविधिया आयोजित की जा रही है, इन्हीं स्वीप गतिविधियों के तहत 16 नवंबर से 22 नवंबर तक जिले में सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सतरंगी सप्ताह के आयोजन को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विधानसभा से वीसी के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी व अन्य अधिकारी जुड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन का आधार रंग है। रंगों के आधार पर अलग-अलग दिन अलग-अलग एक्टिविटी आयोजित होगी । जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सतरंगी सप्ताह प्रत्येक बूथ लेवल पर आयोजित किया जाए। सतरंगी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । नोडल अधिकारी तय करें कि प्रत्येक बूथ लेवल पर किस प्रकार रंगों का समायोजन कर एक्टिविटी आयोजित की जाएगी ।
स्वीप नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी ने बताया कि जिस बूथ पर कम मतदान है वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप एक्टिविटी आयोजित की जा रही है। जिसके तहत 16 नवंबर से सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग एक्टिविटी का आयोजन होगा। प्रथम दिन वायलेट , दूसरे दिन इंडिगो, तीसरे दिन ब्लू कलर आधारित आयोजन किया जाएगा ।
बैठक में हनुमानगढ़ एसडीएम दिव्या, आईसीडीएस डीडी प्रवेश सोलंकी, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, नायब तहसीलदार भावना शर्मा, राजेश वर्मा, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, जिला अल्पंसख्यक अधिकारी अक्षत बिश्नोई इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

जोधपुर:संसदीय कार्य मंत्री ने इंद्रोका में राजकीय आयुर्वेद औषधालय का किया शिलान्यास।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान, 18 से 25 मई तक गांव-गांव में लगाए जा रहे विशेष संतृप्तिकरण शिविर: राजीव रंजन, उपायुक्त

rktvnews

।उप विकास आयुक्त, देवघर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर : एसपी ने बिलौटी मे घटनास्थल का लिया जायजा।

rktvnews

गोपालपुर में जनदर्शन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बक्सर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ किया भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment