RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बिहार:बदलते बिहार की तस्वीर है सरकार का मेगा इवेंट

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुरूवार को महागठबंधन की सरकार द्वारा पटना के गांधी मैदान सहित हर जिला मुख्यालय में 1 दिन में 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बहाली के इस मेगा इवेंट ने बदलते बिहार की तस्वीर पेश की है। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार एक ही विज्ञापन से एक साथ 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया जो अपने आप में अनूठा है और देश में पहली बार हुआ है। पटना के गांधी मैदान सहित हर जिला मुख्यालय में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के प्रथम चरण में एक ही बार में चयनित 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पर नियुक्ति पत्र दिया गया। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 25 हजार शिक्षकों को तथा शेष शिक्षकों को जिलों में उसी समय जिलों के प्रभारी मंत्री तथा जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कुल चयनित शिक्षकों में से 70545 प्राथमिक शिक्षक,26089 माध्यमिक शिक्षक और 23702 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। कुल चयनित शिक्षकों में से 57854 यानी 48 प्रतिशत महिला शिक्षक हैं जो महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। कुल चयनित शिक्षकों में से 88% शिक्षक बिहार से हैं जबकि 12% शिक्षक बिहार के बाहर अन्य राज्यों केरल, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से हैं। बिहार अब रोजगार देने वाला भी बन गया है। बिहार के अलावा देश के अन्य राज्यों के निवासियों को भी यहाॅ रोजगार मिल रहा है। यह बदलते बिहार की एक तस्वीर है। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात सुधर कर राष्ट्रीय औसत के करीब पहुँच चुका है। द्वितीय चरण की बहाली के बाद छात्र-शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर हो जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार युवाओं के लिए 10 लाख नौकरी तथा 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। सरकारी नौकरियों के विभिन्न पदों पर तेजी से बहाली की जा रही है। सेना, अर्धसैनिक बल, रेलवे, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत अभ्यर्थियों, कॉन्वेंट विद्यालय, केंद्रीय विद्यालयों के अध्यापकों की भी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बहाली हुई है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा ली गई परीक्षा से चयनित शिक्षकों की बहाली से योग्य शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इससे छात्रों का भविष्य सुधरेगा एवं संवरेगा।

Related posts

बिहार:भोजपुर:बिहार को स्कूल चाहिए त्रिशूल नहीं , भाकपा-माले बाहुबली परंपरा पर नहीं जनबल पर भरोसा करती हैं:महबूब आलम

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

rktvnews

पटना:मंत्री जिवेश कुमार ने किया पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के प्राथमिक कॉरिडोर का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार के 13 करोड़ लोगों के विशेष राज्य के दर्जे की उम्मीद टूटी : सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस पर चतरा में स्वच्छता, पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment