RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नैक ग्रेडेशन के लिए अल हफीज कॉलेज में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला!प्रत्येक कॉलेज को नैक से मान्यता कराना जरुरी:डॉ कुमार मृत्युंजय राकेश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 नवंबर।वीकेएसयू आरा के तत्वावधान में एन इ पी 2020 के अंतर्गत अल हफ़ीज़ कॉलेज आरा के सभागार मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ कुमार मृत्युंजय राकेश ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रत्येक कॉलेज को नेक से मान्यता करना जरुरी हो गया है। नेक नहीं कराने वाले कॉलेज की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। नेक लेने के बाद कॉलेज में पारदर्शिता आ जाती है।
विशिष्ट अतिथि पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय ने कहा की कोई भी नया कोर्स की मान्यता लेने के लिए कॉलेज को नेक से मान्यता कराना आवश्यक है। उन्होंने कॉलेज में पौधा रोपण कराने पर बल दिया ।
अल हफ़ीज़ कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम ने कहा है कॉलेज की नेक के मान्यता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्य डॉ इरशाद हुसैन, मंच संचालन संयोजक प्रो डॉ राजेश वर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम ने किया।आज के आज के कार्यक्रम में में एजाज हुसैन, एन के हफिज़ी,
डॉ मो सैफउल्लाह फहीम, डॉ अबू अज़हर वासी, भीम भार्गव, इंटर सेक्शन की प्राचार्या डॉ नाहीद फातमा, डॉ अनीता सिन्हा, डॉ किरण कुमारी, शाबिस्ता नाज़ अहमद, जसीम, डॉ वीरेंद्र नाथ ओझा, भोला जी,नेहाल अख्तर,आरती कुमारी, आदि उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर:मोदी का तीसरा कार्यकाल जनादेश की मूल भावना के खिलाफ : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

सारण:अस्थाई पटाखा के भंडारण एवं बिक्री हेतु इच्छुक व्यक्तियों को अस्थाई अनुज्ञप्ति दिया जाएगा:जिला दण्डाधिकारी

rktvnews

सफाईकर्मियों में वाहन चालकों का होता है महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

rktvnews

बक्सर: होली पर्व को ले डीएम और एसपी द्वारा विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, गश्ती दल दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से जिला निबंधन परामर्श केन्द्र में की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

बिहार: राज्य मंत्री लेशी सिंह ने की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment