RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:अभिजीत कुमार के भारतीय सेना में चयन होने पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 नवंबर।महाराजा कॉलेज आरा के छात्र अभिजीत कुमार रोशन के भारतीय सेवा में चयनित होने पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा वंदना सिंह द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन्होंने बताया कि पीजी स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग का यह छात्र 2021-23का विद्यार्थी है जिसका चयन भारतीय सेवा के ऑर्डिनेंस विभाग में हुआ है ।इससे विभाग और कॉलेज में खुशी का माहौल है। इस मौके पर सलोनी सिंहा ने तिलक लगाकर सम्मान किया।
अपना उधर व्यक्त करते हुए अभिजीत ने कहा कि अगर जीवन में कुछ करना है तो लगातार परिश्रम करना है ,सपनों पर भरोसा रखना है, और एक ऐसे व्यक्ति पर विश्वास रखता है जिनके मार्गदर्शन में आगे बढना है। डॉ शैलेश रंजन ने मंच संचालन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता और गुरु का विशेष योगदान होता है। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना होगा।प्रो नियाज़ ने कहा कि कॉलेज के छात्र लगातार अपनी प्रतिभा के बल पर सेना में भर्ती हो रहे हैं यह गौरव की बात है। डा अरुण राय ने छात्रों का मनवल बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ने वाले छात्रों के लिए नौकरी का मार्ग सदा खुला रहता है। अभिजीत छात्रों के बीच प्रेरणा स्त्रोत है।
वहीं प्रो संध्या रानी,डॉक्टर आर्या ,प्रेमलता डॉक्टर मना डॉक्टर पिंकी डॉक्टर रविकांत डॉक्टर शालिनी ,डॉक्टर अरविंद आदि ने अभिजीत को शुभकामनाएं दी है।

Related posts

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक,प्रधानमंत्री को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल।

rktvnews

झारखंड:दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

rktvnews

रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स ने जारी रखा MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के साथ अपना सहयोग; दर्शकों के लिए पेश की जाएंगी बेहतरीन कहानियां।

rktvnews

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुख्यमंत्री के द्वारा भ्रमण किए गए गांवों का जिला पदाधिकारी द्वारा लिया गया जायजा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया आरा मंडल कारा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment