RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

भोजपुर:बीपीएल धारकों के बीच गैस कनेक्शन वितरित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे कैम्प लगाकर गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले बीपीएल परिवारों के बीच प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। विदित हो कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवारों के बीच मुफ्त गैस कनेक्शन वितरण करने का प्रावधान है। केंद्र सरकार गैस कनेक्शन से गैरलाभांवित बीपीएल परिवारों को कैम्प लगाकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से लाभांवित करना चाहती है। इसके लिए अवर सचिव, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्रांक P 17011/01/2022-LPG (E-43573) दिनांक 3/10/2023 द्वारा पत्र भेज कर सूचित किया जा चुका है।
शाहपुर प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कण्डेय सिंह, मेसर्स  इंद्रावती इंडेन शाहपुर के प्रबंधक अवध किशोर, मेसर्स महामृत्युंजय इंडेन गौरा के प्रोपराइटर कविंद्र ओझा, मेसर्स भारत गैस एजेंसी देवमलपुर के प्रबंधक राहुल मिश्रा, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन शाहपुर के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मारकण्डेय सिंह ने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाॅव-गाॅव में अभियान चलाकर उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। शिविर में लगभग 200 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए। इसके लिए बीपीएल धारकों को आवश्यक कागजात उपलब्ध कराना होता है। शिविर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कण्डेय सिंह, इंद्रावती इंडेन के प्रबंधक अवध किशोर, कविंद्र ओझा, राहुल मिश्रा, गुलाब सिंह, दीपक वर्मा, जयप्रकाश चौबे, कृष्ण मोहन ओझा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:सबका विकास हमारा संकल्प, हर वादा करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:पवन सत्यार्थी के जन्मदिवस पर प्रेरणा फाउंडेशन के नेतृत्व में 35 युवाओं ने किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:आयुष्मान आरोग्य मंदिर बखोरापुर द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के लिए दी गई जानकारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दफ्तरी प्रक्रिया में लंबित न रहें नागरिकों की समस्याएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 में नौका दौड़ का हुआ आयोजन।

rktvnews

रांची:प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment