RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:पोषण ट्रैक्टर में अच्छी प्रगति न होने पर सीडीपीओ बिनोली व छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी।

बागपत/उत्तर प्रदेश 31अक्टूबर ।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने बैठक में सर्वप्रथम जनपद में शीघ्र ही आरम्भ होने वाली हॉट कुक्ड फूड योजना के सम्बन्ध में कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्राथमिक विद्यालय के साथ को -लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रो तथा प्राथमिक विद्यालय से इतर उसी ग्राम में संचालित अन्य आंगनवाडी केन्द्रों हेतु हॉट कुक्ड फूड प्राथमिक विद्यालय में तैयार कराया जाए भोजन बनाने हेतु साफ-सफाई एवं गुणवत्ता मानको पर विशेष ध्यान दिया जाये बच्चों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उपस्थित अधिशासी अधिकारी बागपत, खेकड़ा टटीरी तथा रटौल को निर्देशित किया गया कि हॉट कुक्ड फूड बनाने एवं वितरण करने हेतु आवश्यक बर्तन नियमानुसार नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों से क्रय करा लें, बर्तनों की गुणवत्ता उच्च कोटि की होनी चाहिए।
उन्होंने अंगनवाडी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती सम्बन्धी प्रावधानों पर चर्चा की जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में आंगनबाडी कार्यकत्री के कुल 223 पद ,मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 263 तथा सहायिक के कुल 275 पद रिक्त है जिन्हें शासन स्तर से उपलब्ध कराये वेकेन्सी मेनेजमेन्ट पोर्टल पर फीड किया जा चुका है जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएं।
भर्ती प्रक्रिया के पश्चात जनपद में बन रहे 06 आंगनवाडी केन्द्र लर्निंग लेबों की प्रगति की समीक्षा की गई और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्य की प्रगति को बढ़ायें और 15 दिवस में सभी मानकों को पूर्ण करके लर्निंग लेब का कार्य सम्पन्न किया जाए। नवीन आंगनवाडी केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया 04 दिवस अन्दर प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के विषय जिलाधिकारी को अवगत करायें तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुसार निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करायें।
जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर की समीक्षा की जिसमे बाल विकास परियोजना अधिकारी, छपरौली एवं प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बिनौली को कम प्रगति के कारण रोष व्यक्त करते हुये कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये , साथ ही प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़ौत को पोषण ट्रैकर पर फीडिंग में सुधार करने तथा शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण फीडिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महावीर कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. बृजभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, जिला पूर्ति अधिकारी के सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी बागपत, खेकड़ा, टटीरी, तथा रटौलनगर निकाय, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: बड़हरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया में सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन कैम्प लगा।

rktvnews

इंदौर:अवैध मदिरा परिवहन पर इंदौर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: पांच वाहनों सहित लगभग 3.70 लाख रुपए की सामग्री बरामद।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने अमीन के पद पर चयनित 38 अमीनो को बाटे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:दीपावली के अवसर पर युवा टीम ने जरूरतमंद परिवारों को खुशियों से भरा पैकेट किया वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment