RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:जिलाधीश ने वार्ड 16 के उपचुनाव के मद्देनजर हथियार जमा के आदेश पारित किए

जिलाधीश मोनिका गुप्ता

नारनौल/हरियाणा 30 अक्टूबर। जिलाधीश मोनिका गुप्ता आईएएस ने आगामी 5 नवंबर को होने वाले नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए एक आदेश पारित कर वार्ड के लाइसेंस धारकों को थाने में हथियार जमा के निर्देश दिए हैं।
आदेशों में स्पष्ट किया है कि नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 के लोगों को संबंधित एसएचओ द्वारा जारी की जाने वाली उचित रसीद के आधार पर अपने हथियार संबंधित पुलिस स्टेशन में जमा करवाने होंगे।
संबंधित एसएचओ जमा किए गए सभी हथियारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाध्य होंगे। लाइसेंस धारक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी तारीख को रसीद दिखाकर अपने हथियार एसएचओ से वापस ले सकते हैं। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोक सेवकों पर लागू नहीं होंगे।
इस आदेश के किसी भी उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

Related posts

भोजपुर:मैथिलीशरण गुप्त आधुनिक युग के तुलसी हैं: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

बक्सर:गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ब्रह्मपुर (निमेज +2)की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने महाविद्यालय की व्यवस्था का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत का मानवाधिकारों पर प्रतिष्ठित दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू हुआ।

rktvnews

BSDAV में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में नशामुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment