RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत चौथे दिन का खेल हुआ सम्पन्न।

दरभंगा/बिहार 30 अक्टूबर। कला, संस्कृति एंव युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन का खेल में *बास्केट बॉल एवं शतरंज* प्रतिभागियों की प्रतियोगिता, प्रतिनियुक्त सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल संघ के तमाम पदाधिकारी, वरीय खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों द्वारा संपन्न कराया गया।
दरभंगा जिला के सभी प्रखण्डों से आये प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में अपना दम-खम दिखाया। प्रत्येक दिन की तरह आज भी रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम के उपरान्त जिला खेल पदाधिकारी परिमल द्वारा विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
*बास्केट बॉल अण्डर – 14* में कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल, बिरौल के खिलाड़ी *विजेता* तथा जी.डी गोईनका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी *उप-विजेता* रहें। वहीं *बालिका वर्ग* में डी.पी.एस, कादिराबाद के खिलाड़ी *विजेता* तथा मध्य विद्यालय, औराही के खिलाड़ी *उप-विजेता* रहें।
*बास्केट बॉल अण्डर – 17* में कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी *विजेता* तथा होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी *उप-विजेता* रहें। वहीं *बालिका वर्ग* में होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी *विजेता* तथा प्लस 2 हाई स्कूल, धनौली के खिलाड़ी *उप-विजेता* रहें।
*बास्केट बॉल अण्डर – 19 (बालक वर्ग)* में के.एस कॉलेज के खिलाड़ी *विजेता* तथा उत्क्रमित उच्चविद्यालय, औराही के खिलाड़ी *उप-विजेता* रहें। वहीं *बालिका वर्ग* में प्लस 2 एम. उच्च विद्यालय, आनन्दपुर के खिलाड़ी *विजेता* तथा एम.आर.एम कॉलेज के खिलाड़ी *उप-विजेता* रहें।
*शतरंज (बालक वर्ग) अण्डर – 14* में पब्लिक स्कूल के आर्यन कुमार ने *प्रथम स्थान*, माउंट समर कोल्वेन्ट के अच्युत शंकर झा ने *द्वितीय स्थान* तथा सेन्ड्रॉल इंग्लिश स्कूल के सौर श्रीवास्तव ने *तृतीय स्थान* हासिल किया।
*शतरंज (बालक वर्ग) अण्डर – 17* में माउन्ट समर पब्लिक स्कूल के प्रिंस कुमार ने *प्रथम स्थान*, एम.एल. एकेडमी के शिवम कुमार ने *द्वितीय स्थान* तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के जय कुमार राय ने *तृतीय स्थान* हासिल किया।
*शतरंज (बालक वर्ग) अण्डर – 19* में के.एस कॉलेज के युवराज कुमार सिंह ने *प्रथम स्थान*, एम.आर.एस. एम कॉलेज, आनन्दपुर के प्रिंस कुमार ने *द्वितीय स्थान* तथा के.एस कॉलेज के सुमंत सिंह ने *तृतीय स्थान* हासिल किया।
उक्त अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आशीष कुमार, मनीष कुमार, मनीष कोहली, शैलेन्द्र कुमार, विक्की विकास उपस्थित थे।

Related posts

पंजाब में यूपी-बिहार के लोगों को पलायन पर मजबूर किया जाना घोर निंदनीय एवं राष्ट्र विरोधी कदम।

rktvnews

दुमका : डीडीसी की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म–मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:जॉ पॉल्स पब्लिक स्कूल में “फ्यूचर फ्रंटियर एक्सपो 2025” का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर।समाजसेवी व चिंतक ई संजय शुक्ला ने कैडेड के बीच दिया व्याख्यान।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी और बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड के उद्योग जगत से वार्ता की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment