RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की हुई कार्रवाई।

भोपाल/मध्यप्रदेश 28 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता दल (एफएसटी), एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद रुपये, अमूल्य धातु, सोना चांदी, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।
संयुक्त टीमों द्वारा 9 से 27 अक्टूबर तक 150 करोड़ 58 लाख 36 हजार 316 रुपये की कार्रवाई की गई है। इमसें 19 करोड़ 74 लाख 18 हजार 994 रुपये की नकद राशि, 28 करोड़ 90 लाख 15 हजार 533 रुपये की 16 लाख 62 हजार 511 लीटर से अधिक की अवैध शराब, 10 करोड़ 12 लाख 3 हजार 350 रुपये के मादक पदार्थ, 53 करोड़ 55 लाख 82 हजार 585 रुपये के अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी और 38 करोड़ 26 लाख 15 हजार 854 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।
प्रदेश में वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में (6 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच) आदर्श आचरण संहिता के दौरान 72 करोड़ 93 लाख रुपये की एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई थी, जबकि इस वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई की गई है।

Related posts

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य में प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की संगीनी टीम ने सहायकों के साथ मिलकर सिरोही एवं जालोर ज़िलों में 650 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सफलता के साथ किया कार्य।

rktvnews

एनडीआरएफ कमांडेंट ने बाढ़ आपदा से बचाव हेतु आपदा मित्रों को दी जानकारियां।

rktvnews

भोजपुर: आरा स्टेशन परिसर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज युनियन के बैनर तले मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:14 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर:अवसरवादी राजनीति है सभी समस्याओं का कारण : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment