RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: एसपी प्रमोद कुमार यादव ने थाने का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर 28 अक्टूबर।आज भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव के द्वारा उदवन्तनगर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए निर्देश के साथ साथ कांड निस्तारण में गति लाने लाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसंधान की समीक्षा भी की। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी चौकीदारों को शराबबंदी को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आसूचना संकलन करने के लिए निर्देश भी दिया। इसके साथ ही लंबित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश देते हुए गस्ती को संवेदनशील क्षेत्र के साथ रात्रि में बेहतर सतर्कता के साथ भ्रमणशील रहने को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त थाना अध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दीपावली और छठ पर्व संबंधित तैयारी के लिए बेहतर पुलिसिंग हेतु निर्देशित किया।

Related posts

दरभंगा:परियोजना कर्मी एवं कैडर्स हेतु सम्मान कार्यक्रम।

rktvnews

शिक्षक दिवस पर विशेष “शिक्षक सम्मान” माॅ जन्म देती है और माॅ ही पहली शिक्षक होती है : लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव

rktvnews

समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र वाहन लगाने पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

उत्तराखंड: यंग उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत शिविरों में उमड़ रही भीड़!जिले में जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन और टाऊन स्थित नगर परिषद सभागार में संचालित है शिविर।

rktvnews

Leave a Comment