RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रांची:सोशल मीडिया में दिनभर छाए रहे राज्य भर के बीएलओ,”प्राउड ऑफ माय बीएलओ” के तहत राज्य के सीईओ एवं जिलों के उपायुक्तों सहित हजारों आम और खास लोगों ने ली बीएलओ के साथ सेल्फी।

रांची/झारखंड 27 अक्टूबर।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से लेकर मध्यान्ह 12:00 तक राज्य भर में “प्राउड ऑफ माय बीएलओ” सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अपने पोलिंग बूथ संख्या 372, मॉडल उच्च विद्यालय डोरंडा,रांची जाकर बीएलओ अनु कच्छप का उत्साहवर्धन किया साथ ही उनके साथ सेल्फी लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने की उन्हें अनुभूति कराई। इसके बाद निर्वाचन विभाग के तमाम पदाधिकारियों, राज्य भर के जिलों के उपायुक्तों, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के अलावा हजारों आम और खास लोगों ने अपने-अपने बूथ जाकर अपने बीएलओ के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही उनके साथ सेल्फी या फोटो लेकर उसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी किया। परिणाम स्वरूप शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर हैशटैग ‘प्राउड ऑफ माय बीएलओ” के साथ राज्य भर के बीएलओ के फोटो, सेल्फी और वीडियो छाये रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि प्रायः हम उस व्यक्ति या स्थान के साथ सेल्फी लेते हैं जो हमारी नजर में महत्वपूर्ण होता है, चूंकि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य आरंभ हो गया है और इस कार्य में बीएलओ एक महत्वपूर्ण कर्मचारी तथा मतदान केंद्र एक महत्वपूर्ण स्थल है इसलिए मतदान केंद्र पहुंचकर ब्लू के साथ फोटो का यह अभियान चलाया गया। शुक्रवार को ही ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है , अब आगामी 9 दिसंबर तक होम टू रोल सर्वेक्षण किया जाना है। इसलिए अभियान की शुरुआत के पहले ही दिन बीएलओ को अभिप्रेरित और उत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया गया ताकि उन्हें इस बात की अनुभूति हो सके कि वे न केवल राज्य के मतदाताओं के लिए बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की नजर में भी वे महत्वपूर्ण है।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू राय को मिलकर दी बधाई।

rktvnews

न्याय विभाग द्वारा प्रशिक्षुओं के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

चतरा:समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नौसेना अनुसंधान और परीक्षण क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

आरा नगर निगम गरीबों को उजाड़ने में फर्स्ट और सफाई में भ्रष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका संदेश का जुलाई अंक किया गया भेंट।

rktvnews

Leave a Comment