RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 24 अक्टूबर। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 23 अक्टूबर तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रूपए है। साथ ही 2731 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 16 लाख 66 हजार 577 रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 25 लाख 14 हजार रूपए कीमत के 158 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 5 करोड़ 30 लाख 64 हजार 561 रूपए है भी जब्त की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उक्त जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन ऐजेंसी के माध्यम से धन और वस्तुओं की अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related posts

शहरी परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए कदम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अक्टूबर 24

rktvnews

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी।

rktvnews

सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता को मजबूत करने के लिए मिशन कर्मयोगी टीम ने तेलंगाना के राज्यपाल और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात की।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड ने अगले 5 वर्षों में 35,000 करोड़ रुपये तक की मल्टी-मॉडल अवसंरचना परियोजनाओं को निधि उपलब्ध कराने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ समझौता किया।

rktvnews

नैनीताल:कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment