RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में सातवें दिन आयोजन की हुई भव्य प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अक्टूबर।नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में सातवें दिन रामलीला का आयोजन में वृंदावन की मंडली के कलाकारों द्वारा निषाद राज से भेंट, केवट प्रसंग, भारद्वाज, मुनि से मिलन, चित्रकुट विश्राम, सुमन्त की वापसी, दशरथ स्वर्गवास की मनोरम प्रस्तुति दी। जिसे देखने के लिए लोगो की भारी भीड उमडी रही। इसके रामलीला का उद्घाटन नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, अन्य पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने संयुक्त रुप से आरती कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष समेत अन्य ने मुख्य अतिथि फुटाब के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा,अतिथि पूर्व प्राचार्या डाॅ. कुमूद सिन्हा, वीकेएसयू के सिंडिकेट सदस्य प्रो.नरेन्द्र प्रताप पालित, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रसुंजय कुमार सिन्हा, प्रो.विश्वनाथ चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, डाॕ.नवीन कुमार, व्यावसायी संजीव कुमार गुप्ता, कृष्ण माधव अग्रवाल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.मदन मोहन द्विवेदी द्विवेदी, धर्मेंद्र उपाध्याय (निदेशक), छोटे सिंह, प्राचार्य डा आदित्य तिवारी, एपीपी ददन श्रीवास्तव, अरविन्द तिवारी (अधिवक्ता) आदि का स्वागत पट्टिका पहनाकर किया। इस मौके पर डाॅ. अर्चना सिंह ने कहा की रामलीला के माध्यम से लोगो में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार हो रहा है। आज के दौर में हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने की जरुरत है।संरक्षक मंडल के डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि पिछले चार सौ साल से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के ही माध्यम से हम अपनी सनातन संस्कृति को जान सकते हैं।इस अवसर पर रेडकाॕस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, प्रेम कुमार, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, दिलिप कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार (पत्रकार), संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, निर्मल सिंह, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), संतोष कुमार सिंह (सचिव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ), राकेश कुमार ‘धन्नू’, मनोज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार मिश्रा, चन्द्र भानू गुप्ता,डा दिनेश के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

rktvnews

जांच दल ने किया अपशिष्ट प्रबंधन का भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

सैनिकों की बहादुरी की वीरगाथा है विजय टैंक:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास।

rktvnews

मोरबी पुल त्रासदी की पहली बरसी, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है अदाणी फाउंडेशन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:निवेश संवर्धन की नई नीतियों के अनुसार औद्योगिक इकाईयों के प्रस्तावों का परीक्षण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment