RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की।

देहरादून/उत्तराखंड 20 अक्टूबर।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा आवंटन की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी विभागों को इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों को वितरण और अदायगियों में आ रही समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाए। उन्होंने विभागीय सचिवों को RURAL INFRASTRUCTURE DEVELOPMENT FUND (RIDF) के अंतर्गत प्रस्तावों को विभागीय कैलेंडर से जोड़ते हुए स्वीकृति से लेकर आवंटन तक निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने प्रोजेक्ट कम्प्लीशन रिपोर्ट्स भी शीघ्र जमा कराए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि अच्छे प्रस्ताव तैयार कर वित्त को भेजे जाने के साथ ही डीपीआर नाबार्ड को भी भेज दी जाए, ताकि समय पर नाबार्ड की भी संस्तुति मिल सके। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह और पाक्षिक रूप से प्रस्तावों की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, एस.एन. पाण्डेय, दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी. रविशंकर एवं विनीत कुमार सहित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नकली कीटनाशक के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली शिकायतों पर कार्रवाई।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का नेतृत्व करेंगी।

rktvnews

भोजपुर:ठाकुरबाड़ी की संगीत परंपरा अति प्राचीन।

rktvnews

लोगों के समय पर नहीं आने की जानकारी मिलने पर सचिवालय का निरीक्षण किया : मुख्यमंत्री

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में आज किसान और किसान संगठनों से चर्चा की।

rktvnews

71 वे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच टूर्नामेंट मोइनुल हक कप में भोजपुर जिले ने लहराया जीत का परचम! नालंदा जिले को 6-0 से हराया।

rktvnews

Leave a Comment