RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 19 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।
भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन हेतु पहले चरण के मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस को (अर्थात 6 और 7 नवम्बर 2023 को) एवं दूसरे चरण के मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस को (अर्थात 16 एवं 17 नवंबर 2023 को) प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यस्तरीय तथा जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी है।

Related posts

श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारा।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

बिहार:भारत को दुनिया ज्ञान और बौद्धिकता के कारण जानती है: राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने सनदिया पंचायत के चकिया में जीविका भवन का किया शिलान्यास।

rktvnews

रायपुर : अपने विभागों को डिजीटल प्लेटफार्म पर लायें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

rktvnews

Leave a Comment