RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने एनएमडीसी के विशेष अभियान 3.0 लागू करने के प्रयासों की समीक्षा की; एनएमडीसी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वच्छता पहल की सराहना की।

नई दिल्ली/18 अक्टूबर।इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा और मंत्रालय के संयुक्त सचिव अभिजीत नरेंद्र ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत एनएमडीसी की स्वच्छता गतिविधियों की व्यापक समीक्षा करने के लिए 17 अक्‍टूबर, 2023 को दिल्ली में एनएमडीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया।
इस दौरे का उद्देश्य एनएमडीसी में जारी स्वच्छता पहल की प्रगति और आसपास के समुदाय एवं पर्यावरण पर उनके प्रभाव की समीक्षा करना था। एनएमडीसी लिमिटेड सरकार के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को प्रोत्‍साहन देना है।

श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा ने इस अवसर पर एनएमडीसी की पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने एक स्वच्छ और अधिक सुदृढ़ भारत के विकास की दृष्टि से ऐसी पहलों के महत्व पर भी बल दिया। संयुक्त सचिव श्री अभिजीत नरेंद्र ने भी राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप स्वच्छ और हरित परिवेश बनाने की दिशा में एनएमडीसी की भूमिका को सराहा।
एनएमडीसी के इस संबंध में किए जा रहे प्रयासों के लिए नागेंद्र नाथ सिन्हा और अभिजीत नरेंद्र दोनों ने अपना प्रोत्साहन तथा समर्थन व्यक्त किया और उनका दौरा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संपन्न हुआ।
एनएमडीसी लिमिटेड, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के मामले में हमेशा से आगे रहा है और विशेष अभियान 3.0 में इसकी भागीदारी इन मूल्यों के प्रति इसके समर्पण को दर्शाती है। एनएमडीसी लिमिटेड, कॉर्पोरेट नागरिक के तौर पर भूमिका निभाने के लिए तथा समाज और पर्यावरण को बेहतर बनाने का कार्य करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

आनंदम केंद्र : दुआओं का घर

rktvnews

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: एसीएमओ डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में लिंफेटिक फाइलेरिऐसीस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से जल मिलेगा : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

Leave a Comment