RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

अफसोस 😴पूजा के समय भी आरा किचड़ों का शहर – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 17 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संवाददाताओं को बतलाया कि दूर्गा पूजा का त्योहार शुरु हो गया है जनता आस्था मे डूबी हुई है और जन प्रतिनिधि नाकारा हो गये है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि आरा नगर का मेयर-डिप्टी मेयर, आरा के विधायक और आरा के सांसद भाजपाई है फिर भी दूर्गा पूजा का त्योहार शुरु है पर आरा शहर के किचड़ों,सड़क पर बने गढ़ो मे दो टोकरी गिट्टी ,बालू ,मिट्टी से भी नहीं भरा जा रहा है जो शर्मनाक और निंदनीय है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा है कि बात बात पर साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाली पार्टी के जन प्रतिनिधि आरा शहर को कचड़ो के शहर मे तब्दिल कर दिए है।

क्यामुद्दीनअंसारी द्वारा जेल रोड की आज की साझा की गई तस्वीरें

माले नेता ने आरा नगर निगम को नरक निगम की संज्ञा देते हुए आयुक्त से मांग कि है की तीन दिनों के अंदर आरा शहर के सड़कों के गढ़ों को दूर्गा पूजा को देखते हुए भरने की गारंटी करें ।भाकपा माले नेता ने धमकी भरे शब्दों मे कहा है कि कल से अगर सड़कों के गढ़ों को भरने का काम शुरू नहीं हुआ तो हम जिला पदाधिकारी से इस काम को कराने का आग्रह करेंगे।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि मेयर इन्दू देवी ने एक साल मे आरा को स्वर्ग बनाने का एक सम्प्रदाय से वादा कर वोट हासिल कर मेयर चुन ली गयी है,और कमिशन खोरी मे उलझ गयी है ऐसी स्थित में निगम प्रशासन दूर्गा पूजा को देखते हुए साफ-सफाई,विशेष बिजली,का प्रबंध करे और सड़कों पर पसरे किचड़ों को हटा दे,किटनाशक दवाओं का छिड़काव हो,फौग मशीन से मछर मारने का प्रयास हो ताकी श्रद्धालू सभी पूजा पंडालों मे आसानी से पहुंच कर मां दूर्गा की अराधना कर सके।

Related posts

चतरा में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ।

rktvnews

उत्तम लाल ने एनएचपीसी के निदेशक ( कार्मिक ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषण के विकास में अग्रणी बनने की क्षमता, इससे भारत का वैश्विक नेतृत्व सुदृढ़ होगा: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संत गुरु रविदास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दुमका:मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment