RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

& TV की नई प्रस्तुति ‘अटल‘

मुस्कान, पीआर इंदौर/17 अक्टूबर।अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्।
भारत के इतिहास में ऐसे कई प्रधानमंत्री रहे हैं, जो रूपांतरकारी नेता बनकर उभरे और जिन्होंने महान दूरदृष्टि और संकल्प के साथ महत्वपूर्ण पलों के माध्यम से देश को आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल में ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये, जिसने देश की नियति तय की और इसे वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। इन नेताओं ने रणनैतिक दृष्टिकोण और निर्णायक कार्यों से इतिहास के पन्नों में अपना नाम अंकित किया और ऐसी अतुलनीय विरासत छोड़कर गये, जिसने अपार कामयाबी और प्रगति के एक युग को परिभाषित किया। स्वर्गीय अटल बिहार वाजपेयी ऐसे ही एक महत्वपूर्ण नेता थे।
अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रभावशाली नेता थे और भारतीयों के दिलों में उनके लिये अत्यधिक सम्मान है। एण्डटीवी अपने शो ‘अटल‘ के माध्यम से उनके बचपन के अनकहे पहलुओं को प्रस्तुत करने के लिये तैयार है। यूफोरिया प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस शो में एक ऐसे नेता के जीवन के आरंभिक वर्षों की कहानी दिखाई जायेगी, जिसने भारत की नियति को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत में ब्रिटिश शासन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की कहानियाँ दिखाई जायेंगी और उन घटनाओं, मान्यताओं एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला जायेगा, जिन्होंने उन्हें वह नेता बनाया, जो वे थे।
इस शो की कहानी में उनकी माँ के साथ उनके संबंध पर प्रकाश डाला जायेगा, जिन्होंने उनकी आस्थाओं, मूल्यों और चिन्तन पर गहरा प्रभाव डाला। एक ओर, भारत ब्रिटिश राज में गुलामी की वेदना सह रहा था और दूसरी ओर, संपत्ति, जाति और भेदभाव के विभाजन और आंतरिक कलह को भी झेल रहा था। अपनी माँ द्वारा परिकल्पित अखंड भारत का सपना एक ऐसा सपना था जिसे अटल ने बड़े जतन से अपने में सँजो लिया था। नेर कथानक अटल बिहारी बाजपेयी की प्रेरणादायी कहानी के पन्ने खोलती है, जो एक बालक के रूप में साधारण शुरुआत करके भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में एक बने।

‘अटल‘ जल्द आ रहा है केवल & टीवी पर!

Related posts

पटना:आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए सहकार भारती तत्पर प्रेस वार्ता में बोले ‌ प्रांतीय अध्यक्ष आर डी सिंह।

rktvnews

भोजपुर:सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ वृद्धावस्था” को स्वीकार करे : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

मध्यप्रदेश:हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी से जुड़ी है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून: विजय दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

सारण: भैरोपुर पंचायत के ग्राम सज्जनपुर मटिहान में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने जवइनिया व चक्की नौरंगा के लोगों का सुना दुख-दर्द।

rktvnews

Leave a Comment