RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दरभंगा:बहेड़ी के झझरी चौक स्थित किराना दुकान से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

दरभंगा/बिहार 16 अक्टूबर।श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन के निर्देशानुसार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शुभम के नेतृत्व में बहेड़ी प्रखण्ड अन्तर्गत विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया।

श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा बहेड़ी के झझरी चौक स्थित किराना दुकान से *एक बाल श्रमिक* को विमुक्त कराया गया।

उन्होंने कहा कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा बहेड़ी स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।

उल्लेखनीय है कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में सघन जाँच अभियान संचालित करती है तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जाती है।

उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में सिंहवाड़ा एवं कुशेश्वरस्थान के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम एवं अन्य शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

12 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘खादी योगा मैट’ किया गया लॉन्च।

rktvnews

राजस्थान:ऊर्जा विभाग के मंत्रियों के समूह की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने बोलेरो से 338 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

Leave a Comment