RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:डुमराव प्रखंड के कोरान सराय पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद।

बक्सर/बिहार 16 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा डुमराव प्रखंड के कोरान सराय पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आम जनों से संवाद किया। साथ ही जन संवाद में आए हुए विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत नारायण जी दुबे, मवेशी शेड अंतर्गत गुलाब चंद सिंह, सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत रुकमिना देवी, गीता देवी, सुनीता देवी एवं पूनम देवी, श्रम विभाग अंतर्गत हरे राम के द्वारा फीडबैक एवं अनुभव साझा किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रमाण पत्र जन संवाद कार्यक्रम में वितरित किया गया जिनके नाम निम्नवत हैं:- कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत पूजा कुमारी, नारायण जी दुबे एवं अनुप्रिया, बकरी पालन अंतर्गत अनीता देवी है।
सभी विभाग के पदाधिकारी के द्वारा अपने विभाग के योजनाओं कार्यकलाप के बारे में उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता के द्वारा अपनी समस्याओं के संदर्भ में लगाए गए विभिन्न स्टालों पर आवेदन पत्र दिया गया जिसे संकलित कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।
जन संवाद कार्यक्रम में सम्मानित जन प्रतिनिधिगण, ग्रामीण जनता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:प्रोन्नति नियमावली 2011 के तहत 2011 के भूतलक्षी प्रभाव से दी गई प्रोन्नति की जांच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो एवं आर्थिक अपराध इकाई से कराने व प्रोन्नति अभिलंब रद्द करने की मांग।

rktvnews

भोजपुर:पीजी इतिहास सेमेस्टर – 4 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में मुसाबनी के घीभांगा सबर टोला का किया दौरा।

rktvnews

The Villain Who Raised Me: क्योंकि हर पिता कभी न कभी अपने बच्चे की कहानी का विलेन बनता है, ताकि वह उसकी ज़िंदगी का हीरो बन सके

rktvnews

कैसे पैदा होंगे बिना राजनीतिक ताल्लुक वाले युवा नेता?

rktvnews

राष्ट्रपति ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment