RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:भूख हड़ताल पर बैठे 2011 के होमगार्ड के सफल अभ्यर्थी से मिले लोजपा (रा) जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान।

आरा/भोजपुर 14 अक्टूबर।2011के सफल होम गार्ड के अभ्यर्थी भोजपुर जिला मुख्यालय पर विगत 09अक्टूबर से लगातार अनशन पर है ,कई अभ्यर्थियों की हालत नाजुक है उनका इलाज सफर अस्पताल में चल रहा है।आज लोजपा रामविलास के भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवम संतोष पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने रामकुमार सिंह एवम अभ्यर्थियों से मिले तथा उनका हाल चाल लिया।अभर्थियो का कहना है कि हम लोग 2/2011 के विज्ञापन के अनुसार सभी तरह का अहर्ता पूरा कर लिए है तथा उसमे से 668 अभयार्थी सफल हुए लेकिन सिर्फ 187 का चयन पत्र मिला शेष 350 अभ्यार्थी बच गए लेकिन जिला प्रशासन योगदान नही करा रही है। हम सभी का उम्र सीमा भी समाप्त हो गया। राजेश्वर पासवान ने भोजपुर डीएम साहब से फोन पर बात कर अनशन पर बैठे सफल अभ्यर्थियों को अपने स्तर निष्पादन कर अनशन तोड़वाने का आग्रह किया क्योंकि कई लोगो का हालत खराब हो चुका है ,आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभयार्थियो के विषय में वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया है विभाग से आदेश आने पर ही कुछ किया जा सकता है।
अभर्थियों ने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पत्र जिला अध्यक्ष के माध्यम से दिया तथा पत्र पर करवाई करने को आग्रह किया गया।
आगे राजेश्वर पासवान ने कहा कि अनशनकारियों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है अगर किसी अनशनकारियों के साथ किसी तरह की घटना घटित होती है तो उसका सारा जिम्मेवार भोजपुर जिला प्रशासन होंगा। इसलिए अनशन जल्द से जल्द तोड़वाए। एक तरफ सरकार नवजवानो को रोजगार देने की बात कर रही है दूसरे तरफ सैकड़ों नवजवान अनशन पर बैठ कर रोजगार मांग रहे है आखिर ये नजवान अब क्या करेंगे उनका उम्र सीमा भी तो समाप्त हो गया आखिर 12वर्षो तक सरकार सफल होम गार्ड के अभयार्थियों को योगदान क्यों नही कराई।यह तो उनके साथ अन्य है।

Related posts

गढ़वा:सहायक आचार्य (वर्ग 1 से 5) के पदस्थापन हेतु चयन एवं विद्यालय आवंटन प्रक्रिया आरंभ।

rktvnews

जन औषधि- फार्मासिस्ट जागरूकता सेमिनार: जन औषधि दिवस 2025 के उत्सव का पांचवा दिन।

rktvnews

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन पहल के अंतर्गत अनुसंधान और विकास प्रस्ताव प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ाई।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:राजनीति की शुद्धि ही दीनदयाल जी की प्रेरणा है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment