RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मे कुल 1 लाख 11 हजार खिलाड़ियों ने पिछले 25 दिनों में जीते 50 हजार पदक: स्‍मृति जूबिन इरानी

अमेठी/उत्तर प्रदेश 14 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति जूबिन इरानी ने जनपद अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2023 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करने के साथ ही 699.79 करोड़ की लागत से 879 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
इस अवसर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति जूबिन इरानी ने खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि अमेठी कई साल तक अंधेरे में रहा, लेकिन आज 1 लाख 23 हजार घरों को बिजली मिल रही है। मनरेगा में आज 2 लाख से अधिक हाथों को काम मिला है। उन्होंने कहा कि जो काम 40 साल में नहीं हुए, वो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 4 सालों में हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर ग्राम पंचायत में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है जिसके फलस्वरुप अमेठी में कुल 1 लाख 11 हज़ार खिलाड़ी एकत्रित हुए। स्मृति इरानी ने कहा कि पिछले 25 दिनों में युवाशक्ति ने लगभग 50 हजार मेडल प्राप्त किये जो कि गर्व की बात है।
स्‍मृति जूबिन इरानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुये कहा प्रधानमंत्री आज से चार वर्ष पूर्व अमेठी कि इस धरा पर पधारे थे लेकिन आज भी उनके मन में अमेठी और इसके नागरिकों के लिये उनके दिल में सम्मान है।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पहले मात्र 40 प्रतिशत शौचालय थे जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढकर स्कूलों में बेटियों के लिये 100 प्रतिशत हो गये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 में भाग लेने वालों के साथ जुड़ना एक विशेष अहसास है। यह महीना देश में खेलों के लिए शुभ है, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में पदकों का शतक बनाया है, इसलिए इसे मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि इन आयोजनों के जरिये अमेठी के अनेक खिलाड़ियों ने भी अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व किया और भारत को उसकी फिटनेस यात्रा में मार्गदर्शन देने में स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका पर जोर दिया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह शुक्रवार को आरा में करेंगे 18.32 करोड़ रुपये की लागत से 136 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

rktvnews

सारण सांसद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित!वार्ड पार्षदों को दिया गया प्रशस्ति-पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अक्टूबर 24

rktvnews

जयपुर का 297वां स्थापना दिवस: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपदान एवं रौशनी कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment