RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज।

हनुमानगढ़, 13 अक्टूबर । विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग करने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने जिला कलक्टर कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जिला कलक्टर कार्यालय में आने वाले आमजन से नैतिक मतदान की शपथ लेकर हस्ताक्षर करने की अपील प्रतिदिन की जायेगी। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता दीवार सजाई गई है, जिस पर निर्वाचन आयोग के आनलाइन सी-विजिल एप, केवाईसी एप, वीएचए, सक्षम एप की जानकारी देते हुए पोस्टर चिपकाए गये हैं।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव, नोडल स्वीप सुनीता चौधरी, उपखण्ड अधिकारी हनुमानगढ़ दिव्या, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, अति विकास अधिकारी राजेश कुमार, पद्मेश सिहाग, पीए सुबोध शर्मा, प्रलेश यादव, नगर परिषद से जगदीश सिराव, हेमलता, निर्वाचन शाखा के रवि कुमार, कुलविंदर सिंह, मधुसूदन शर्मा, उत्कृष्ट कौशिक, अमित कुमार, देवेन्द्र स्वामी एवं जिला कलेक्टर कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

छपरा में शीघ्र ही सारण पुस्तकालय का होगा संचालन।

rktvnews

6वां हिमालय–हिंद महासागर राष्ट्र समूह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान की विशेष बैठक संपन्न।

rktvnews

ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की रेड क्रॉस सोसाइटी गोपालगंज शाखा के प्रबंन्ध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में की गई साधारण सभा।

rktvnews

Leave a Comment