
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मार्च।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें स्थानीय सपना सिनेमा शिवगंज स्थित अंग्रेजी का प्रतिष्ठित संस्थान स्टेप बाय स्टेप क्लासेस के विद्यार्थियों ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। विज्ञान संकाय से अरुणिमा सेठ 441, धनजी 437 ,आयुष राज 422, अमित कुमार 421, दीपेंद्र कुमार 417 ,कल्याणी कुमारी 416, नंदकिशोर पंडित 413 ,गुलशन कुमार 371, सरस्वती कुमारी 369,राशिका राय 362, सुमित केशरी 341,आदित्य प्रकाश 341 ,कामिनी300 ,मिस्टी 311, सृष्टि, सलोनी, करण ,साहित्य,रेखा, रोहित दर्जन विद्यार्थी अच्छे अंक से परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
जबकि वाणिज्य संकाय से सबसे अधिक श्वेता कुमारी 356 अंक प्राप्त की। कला संकाय से निशु कुमारी 394, विजया कुमारी 387 ,श्रेया 300 ,लवकुश , हर्ष ,रितेश,राहुल, आयुष सिन्हा ,अंकिता, के साथ-साथ दर्जनों विद्यार्थी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए।अपने संस्था की मान मर्यादा को बनाए रखते हुए अंग्रेजी में सर्वाधिक अरुणिमा सेठ तथा धनजी ने 90 अंक प्राप्त किया। संस्थान के शिक्षक मोहन सर तथा निदेशक सह अंग्रेजी के शिक्षक दीपक श्रीवास्तव ,सहयोगी शिक्षक राहुल सर के अलावा अन्य सदस्य अंकित,मनोज, रोहन ,सुभाष, चंदन, सुशील सर ,मंगलम सर अन्य अभिभावक तुल्य सभी लोगों ने विद्यार्थियों को तथा संस्था को शुभकामना दी।
