RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

महिला कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!शतरंज से मस्तिष्क का होता है विकास:प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अक्टूबर।आज महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो मीना कुमारी ने की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मीना कुमारी ने कहा की शतरंज एक मानसिक खेल है।इसके खेलने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। तुरंत निर्णय की लेने की क्षमता आती है और दिमाग विकसित होता है। छात्राओं के लिए सबसे सुरक्षित खेल माना जाता है। महाविद्यालय की पीटीआई अंजू कुमारी ने प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का परिचय करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ मनोज कुमार, डॉ. स्मृति चौधरी, डॉ. खुशबू कुमारी, डॉ.सुधा निकेतन रंजनी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. राजबाला, डॉ. शुमैला फातिमा, डॉ. शिव स्वरूप राम, डा. शीला कुमारी तथा अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की स्पोर्ट्स सचिव डा. रूपाली गुप्ता ने किया।

Related posts

भोजपुर:चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा हुआ झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोजपुर:हिंदी में उत्कृष्ट शोधपरख लेखन के लिए डॉ सुधा निकेतन रजनी शॉर्ट लिस्टेड!इंटरव्यू 26 नवंबर को नई दिल्ली में।

rktvnews

DAV नेशल स्पोर्टस तीरंदाजी में राजलक्ष्मी ने हासिल किया कांस्य पदक।

rktvnews

रायपुर : दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है – मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रायपुर : बैगा परिवारों का पक्का मकान का सपना हो रहा साकार।

rktvnews

Leave a Comment