RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:सदर अस्पताल मे बच्चा चोरी का प्रयास विफल – क्यामुद्दीन अंसारी

सदर अस्पताल में बच्चा चोरी की जानकारी लेते क्यामुद्दीन अंसारी

आरा /भोजपुर 13 अक्टूबर ।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर कहा है कि आज अहले सुबह जब मै टहल रहा था तो एक फोन आया की सदर अस्पताल के प्रसुति वार्ड से एक व्यक्ति के द्वारा बच्चा चोरी का प्रयास हुआ है।फौरन मै और हिम्मत यादव और फिरोज अहमद सदर अस्पताल पहुंचे.सदर अस्पताल मे जिला पार्षद भीम यादव सोनू जी और राज व नेता विनोद चंद्रवंशी से मुलाकात हुई।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी आरा सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि कल 10 बजे रात्री को रुबी देवी पति रमेश यादव के आपरेशन से हुए बच्चे को एक युवक बच्चे को लेकर भागने लगा उस समय रमेश यादव सो रहे थे पर एक दूसरे मरिज के अटेन्डेन्ट बराप निवासी निरज कुमार ने चोर को खुद कर पकड लिया पर ड्यूटी मे तैनात रेणु मैडम वहां पहुंच का उक्त चोर को ये कहते हुए बचा दिया कि यह आदमी मेरा रिश्तेदार है।

प्रसूता रूबी देवी जिसका बच्चा चोरी का किया गया था प्रयास

भाकपा माले नेता ने कहा कि आये दिन आरा सदर अस्पताल मे चोरी की घटना होती है पर बच्चा चोरी का यह पहला प्रयास था.माले नेता ने आरोप लगाया की रात मे महिला चिकित्सक नहीं रहती है नर्सों के बल पर प्रसुति वार्ड चलता है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि आरा सदर अस्पताल की दशा बहुत ही दयनीय है सिविल सर्जन लापरवाह है और सदर अस्पताल को संचालित करने मे विफल है।उन्होंने कहा की महिला चिकित्सक हो या सर्जन या हड्डी रोग विशेषज्ञ सब ड्यूटी के प्रति लापरवाह है कल 12 बजे से 1बजे तक सदर अस्पताल मे अपने इलाज के लिए गये थे तो ओपीडी मे सर्जन अपने कमरे मे नहीं थे हड्डी डॉक्टर का कमरा बंद था,रात मे महिला डॉक्टर नहीं रहती तथा मरीजों की सदर अस्पताल मे भीड़ बहुत थी।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन से मांग की है कि सदर अस्पताल मे सभी डॉक्टरों को रोस्टर के हिसाब से मरिजों को देखने की गारंटी करे.कल रात 10 बजे जो महिला डॉक्टर और नर्स रेणु मैडम ड्यूटी मे थी उन्हें शीघ्र मुअतल की जाय.माले नेता ने एक और मांग की है कि डॉक्टर से लेकर वार्ड तक सीसीटीवी कैमरा लगाने की गारंटी की जाय जिससे डॉक्टरों और चोरो पर निगरानी की जा सके।

Related posts

भोजपुर:मिशन स्कूल में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने ‘स्वच्छता क्रॉनिकल: ट्रांसफॉरमेटिव टेल्स फ्रॉम इंडिया’ का लोकार्पण किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:सतरंगी सप्ताह कि तैयारियों हेतु जिला परिषद में बैठक आयोजित!16 नवंबर से मतदाता जागरूकता हेतु सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

भोजपुर:फाइलेरिया को लेकर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अब छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम होगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

औरंगाबाद:पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment