RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:कुलपति के साथ हुई वार्ता विफल कर्मचारी महासंघ का धरना जारी:चितरंजन प्रसाद सिंह

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 अक्टूबर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ द्वारा पीवीसी, प्रमोशन ,वेतन विसंगति आदि को लेकर धरना आज भी जारी रहा। पूर्व की भांति कर्मचारियों ने धरना पर बैठकर सहयोग धरना जारी रखा। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने बतलाया कि धरना स्थल पर कुलपति ,कुल सचिव आकर कर्मचारियों के सामने अपनी सद्भावना दिखलाते हुए हड़ताल समाप्त करने की अपील की। कर्मचारियों में खुशी थी, समझौता का प्रारूप बनकर दस्तक भी हो गये लेकिन जब समझौता पत्र धरना स्थल पर आया, पत्र में सभी मुद्दों आश्वासन ही था जिसे धरनास्थल पर सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि समस्या का निदान नहीं करना, मुद्दे को उलझाना, निदान हेतु कोई समय का निर्धारण न करना आदि था। जो कर्मचारी को मान्य नहीं था ।इसलिए धरना यथावत जारी रहेगा।

कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी

समझौता में मांग पर बनी सहमती हड़ताल समाप्त:कुलपति

धरना के संबंध में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई ।वार्ता काफी सफल रही और सभी मुद्दों पर विश्वविद्यालय ने कागजात की मांग की है ।नियम संगत सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। इन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कर्मचारी और पदाधिकारी के परस्पर सहयोग से ही चलता है।सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, केवल आश्वासन ही नहीं बल्कि अमली जामा पहनाने के लिए आश्वस्त भी किया। लेकिन इसकी कोई सीमा निश्चित नहीं की गयी है।

कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार

कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ने बताया की वार्ता काफी सार्थक हुई।विश्वविद्यालय प्रशासन सभी मांगों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। समस्याओं का अंबार है, सरकार, राज्यभवन और शिक्षा विभाग की अलग कार्य शैली है। बहरहाल मांगें पूरी होगी।
वहीं पूर्व सीनेटर मुनमुन तिवारी ने कहा की विश्वविद्यालय की स्वायत्तता और कर्मचारी की समस्याओं के निदान के लिए जिले के बौद्धिक लोग चिंतित है। निश्चित रूप से समाधान जल्द होना चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिला नवचयनित आईएएस का प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्र एवं समाज के विकास में सिविल सेवा अधिकारियों की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री

rktvnews

आरा मेयर के भतीजे आशु राज ने भोजपुर को किया गौरवान्वित!सीबीएसई 12 में हुए वाराणसी टॉपर।

rktvnews

“राम लला का यह भव्य मंदिर, भक्ति और आध्यात्म की हमारी गौरवशाली विरासत का जीता जागता प्रतीक है”:उपराष्ट्रपति

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर पौड़ी में ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

rktvnews

गोपालगंज :नकली स्टांप बनाने के अड्डा का पर्दाफाश, भारी मात्रा में नकली स्टांप/टिकट बरामद।

rktvnews

गढ़वा:उपाध्यक्ष पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के मद्देनजर सदर अनुमंडल परिसर में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

Leave a Comment