RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

रेल हादसा:रघुनाथपुर रेल दुर्घटना मे घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल!घटना स्थल का किया दौरा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल रघुनाथपुर स्टेशन पर हुए रेल हादसे मे घायल पीड़ितों का हाल-चाल जानने आरा सदर अस्पताल पहुँचा। अस्पताल मे पहुँच कर भाजपा नेताओं ने इलाज की ब्यवस्था को देखा और पीड़ितों से दुर्घटना के बारे मे जानकारी ली। भाजपा नेताओ ने कहा कि रेल दुर्घटना दुखद है। इस दुर्घटना की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकताओ ने घटनास्थल पर पहुँच कर यात्रियों की मदद की और घायलो को अस्पताल पहुँचाने मे मदद की। उक्त दुर्घटना की जाँच कर दोषियों पर कारवाई करने के लिए रेल मंत्री से माँग की गई।
भाजपा प्रतिनिधि मंडल द्वारा रेल दुर्घटना स्थल रघुनाथपुर मे भी जा कर स्थिति देखी गई जहाँ प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी पहुंच कर अधिकारियों से बात की और घायलो का उचित ईलाज की ब्यवस्था करने के लिए कहा।प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने और उनको हर संभव मदद करने के लिए कार्यकताओ से कहा गया। उन्होने इस विकट परिस्थिति मे यात्रियों को मदद करने के लिए कार्यकताओ और ग्रामीण जनता एवं रेलवे प्रशासन को आभार ब्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल मे जिलाध्यक्ष सहित पूर्व जिलाध्यक्ष सह दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,निशांत सिंह,आलोक अंजन,अजय गुप्ता आदि थे।

Related posts

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

सारण:सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रपति ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment