RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखण्ड देव भूमि है,यहां कण-कण में देवी देवताओं का है वास:प्रधानमंत्री

देहरादून/ उत्तराखंड 12 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत की आध्यात्मिक भूमि आदि कैलाश पहुंचे। यहां उन्होंने शिव मंदिर में पूजा करते हुए आदि कैलाश के विराट दर्शन किए और देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा-अर्चना और ध्यान किया। आदि कैलाश मंदिर में रं-समुदाय के लामा पुजारियों ने पौराणिक काल से प्रसिद्ध शिव-पार्वती की ‘माटी पूजा’ पूरे विधि विधान के साथ संपन्न की। आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन कर प्रधानमंत्री अभिभूत हो उठे। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन कर उनका मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया। उत्तराखण्ड देव भूमि है। यहां कण-कण में देवी देवताओं का वास है। भगवान आदि कैलाश के दर्शन कर उन्हें परम आनंद की अनुभूति हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि के मंदिर आस्था ही नहीं आर्थिकी का भी केंद्र हैं। इन मंदिरों से हजारों लोगों की आर्थिकी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को आदि कैलाश और आस-पास के क्षेत्र के बारे जानकारी दी।

Related posts

बिहार:भोजपुर:रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठ पूजन सामग्री का किया गया वितरण।

rktvnews

व्यक्तिगत सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत इंडेन बॉटलिंग प्लांट गीधा में 52 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण एवम स्वास्थ्य पर सेमिनार,दुष्प्रभाव को जानने के लिए अभी रिसर्च की जरूरत :डा कुमार कौशलेंद्र

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की नेशनल असेंबली को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस की बधाई दी।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment