RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बक्सर:आगामी पर्व की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

बक्सर/बिहार 11 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी पर्व की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमरांव को पंडालों के आस पास साफ सफाई कराने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
पंडालों के अधिष्ठापन के संबंध में अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही 20 वेलेंटियर की सूची नाम एवं मोबाइल नंबर सहित देना होगा। पंडाल में सीसीटीवी, अग्नि की सुरक्षात्मक व्यवस्था रखना होगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उक्त अवसर पर पंडालों में बिजली से सुरक्षात्मक व्यवस्था एवं महिला/पुरुष के लिए अलग अलग प्रवेश एवं निकासी द्वार रखना होगा। साथ ही महत्वपूर्ण नंबर का डिस्प्ले आम जनों के लिए करना चाहिए।मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सत्यापित मार्गो से ही होगा। एनजीटी के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सम्मानित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड, खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार ने किया सम्मानित।

rktvnews

शिक्षक दिवस : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर ने दी बधाई, कहा- इस संस्थान की प्रसिद्धि में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

rktvnews

पटना:पीड़ितों को न्याय नहीं, उल्टे पुलिसिया दमन, ऐसी सरकार को बदल दें: कुणाल

rktvnews

महासमुन्द : सामुदायिक सहभागिता से बदली प्राथमिक शाला मुंधा की तस्वीर।

rktvnews

डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के 2 वर्ष पूर्ण- प्रदेश के स्कूल एवं महाविद्यालयों में डेल्फिक क्लब खोले जाएंगे, डेल्फिक क्लब खोलने की शुरूआत जयपुरिया एवं एमजीडी स्कूल से हुई -कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए और बेहतर प्रयास होंगे -नेशनल डेल्फिक गेम्स का वर्ष 2024 में होगा आयोजन।

rktvnews

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन।

rktvnews

Leave a Comment