RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोपाल:आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सक्रिय हुई एफएसटी व पुलिस नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु पर हुई कार्रवाई!एक दिन में एक करोड़ 81 लाख 97 हजार 930 रुपये आंकी गई कीमत।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 11 अक्टूबर।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर प्रदेश में 9 अक्टूबर से आचार संहिता पूरी तरह प्रभावशील हो गई है। आचार संहिता के लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिलों में गठित उड़नदस्ता दल (एफएसटी) एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। संयुक्त टीम ने नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ सहित अमूल्य धातु पर बड़ी कार्रवाई कर जब्ती बनाई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 81 लाख 97 हजार 930 रुपये है।
संयुक्त टीम ने एक दिन में रुपये 14 लाख 90 हजार 320 मात्र नगद जब्त किए है। रुपये 13 लाख 50 हजार 405 मात्र की 5915.69 लीटर अवैध शराब, रुपये 22 लाख 68 हजार 910 मात्र के मादक पदार्थ, रुपये 85 लाख मात्र की अमूल्य धातु, रुपये 1 लाख 37 हजार 600 मात्र कीमत की विभिन्न सामग्रियां जब्त की गई है।
आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में अवैध शराब व महुआ लहान की जब्ती संबंधी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने रुपये 10 लाख 67 हजार 495 मात्र की कीमत की 3999 लीटर अवैध शराब और रुपये 33 लाख 83 हजार 200 मात्र के महुआ लहान पर भी कार्रवाई की है।

Related posts

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फेयरवेल और स्वागत का शानदार आयोजन किया विद्यार्थियों ने!कंप्यूटर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने क्रांति लाई है जो प्रगति का द्योतक है:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्च-स्तरीय समिति की बैठक; बैठक में समिति की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गयी।

rktvnews

सदर प्रखंड प्रमुख के बेटे अखिलेश कुमार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर,एस पी डी ट्रायल चला कर सजा दो:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

इंडो-यूएस ट्रेड डील: कृषि और डेयरी पर कोई समझौता नहीं, किसान हित पूरी तरह सुरक्षित:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने ‘न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन’ को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment