RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैराथन रैली और प्रतियोगिता!बेटियों को बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली चल रही है कई योजनाएं: अश्वमेध देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर।महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैराथन रैली का आयोजन नेमीचंद प्लस टू बालिका विद्यालय भोजपुर के छात्राओं द्वारा रमना मैदान से जज कोठी होते हुए भोजपुर समाहरणालय तक की गई। जिसमें छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते हुए रैली का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में अश्वमेघ देवी अध्यक्ष राज्य महिला आयोग बिहार , एवं सदस्य गीता यादव , डॉक्टर श्वेता विश्वास, माला कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सुनीता तिवारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरा आदि रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन एवं पौधा देकर सम्मान से किया गया।तत्पश्चात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भाषण प्रतियोगिता एवं संवाद का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें चयनित प्रथम द्वितीय तथा तृतीय क्रमशः प्रिया कुमारी, सवया कुमारी, रागिनी कुमारी,रही।
बेटियों का हौसला अफजाई करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने कहा कि बेटियों को बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चल रही है जिसका लाभ लेकर आज बेटियां आगे बढ़ रही है और हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है।अब किसी से कम नहीं है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

इंदौर:बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

देहरादून: राज्य की प्रथम महिला ने किया “फ्लावर्स शो” का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

शिक्षा और स्वास्थ्य का व्यवसायीकरण कभी समाज के हित में नहीं – उपराष्ट्रपति

rktvnews

बिहार में आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए ईवीएम-वीवीपैट का पहला रैंडोमाइजेशन पूरा; सूचियां राजनीतिक दलों के साथ साझा की गईं।

rktvnews

Leave a Comment