RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जे पी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

नवादा/बिहार 11 अक्टूबर।लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्म दिन के अवसर पर शेखोदेवरा आश्रम कौआकोल में आज आशुतोष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी, नवादा ने जे पी प्रतिमा पर माल्यार्पण किये और शत्-शत् नमन किये। इस कार्यक्रम में आज काफी संख्या में जेपी सेनानियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सर्वधर्म प्रार्थना भी की गयी।
शेखोदेवरा आश्रम स्थित राजेन्द्र भवन में जिलाधिकारी नवादा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किसान गोष्ठी का शुभारम्भ किये। इस कार्यक्रम में वरीय कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे में बतलाया गया।
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को बड़े धैर्य से सुना और समाधान करने का आश्वासन दिये।
जिलाधिकारी आज शेखोदेवरा आश्रम में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किये। वहां कृषि उपज बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकी का अवलोकन किये, जिसमें वर्मी कम्पोस्ट, मछली पालन, बत्तक पालन आदि। इसके अलावे आधुनिक नर्सरी में आम, पपीता, केला आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त किये।
उन्होंने प्राकृतिक खेती को नजदीक से देखा और कृषि वैज्ञानिकों को दिये कई आवश्यक निर्देश। वरीय कृषि वैज्ञानिक रंजन कुमार ने कृषि विज्ञान केन्द्र के चारों ओर चहारदिवारी का निर्माण करने का मांग रखा।
अरविंद कुमार ने शेखोदेवरा आश्रम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलग से फिडर लगाने का मांग किया गया।
आज इस कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, कृषि वैज्ञानिक डॉ धनन्जय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी कौआकोल के साथ काफी संख्या में जेपी स्वतंत्रता सेनानी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक की अपर उपायुक्त ने की अध्यक्षता, क्रमवार समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर : संसद से क्यों भाग रही है मोदी सरकार?

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: महानवमी पर उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से शहर की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की, बेहतर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुगम यातायात को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

चतरा:#NaamJancho अभियान व मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन को लेकर राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment