RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

रांची:ठाकुरगांव थाना से संबंधित मामले में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने दी अभियोजन की स्वीकृति।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा (फाइल फोटो)

रांची/ झारखंड 10 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा ठाकुरगांव थाना काण्ड सं0-36/23 दिनांक 06.08.2023 से सबंधित प्रतिवेदनों का अवलोकन उपरान्त शस्त्र अधिनियम की धारा- 26/35 के अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है।
पु०अ०नि० संतोष कुमार, ठाकुरगांव थाना, जिला-राँची द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों, परिचारी प्रवर (द्वितीय), पुलिस केन्द्र, राँची का जाँच प्रतिवेदन तथा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राँची की अनुशंसा से संतुष्ट होकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची द्वारा काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त विकास गंझू उर्फ टुनटुन, पे०-भुखला गंझू, सा०-सीरम, थाना-बुढ़मू, जिला-राँची के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा-26/35 के अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
दिनांक 06.08.2023 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी संगठन का एरिया कमांडर राहुल गंझू उर्फ खलील पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो, अनीस अंसारी उर्फ अभिनाश, मुनेश्वर गंझू उर्फ विकास गंझू उर्फ टुनटुन अपने संगठन के चार-पांच सदस्यों के साथ बागदा जंगल में एकत्रित होकर रंगदारी वसूलने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निदेशानुसार कार्रवाई के लिए गठित टीम ने जंगल में अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। घने जंगल का फायदा उठाकर कुछ उग्रवादी भाग गये जबकि विकास गंझू को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से काले रंग के पाउच से 5.56 एमएम बोर की नौ जिंदा गोली एवं 5.56 एमएम बोर का एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में विकास गंझू ने बताया कि वो टीएसपीसी संगठन के लिए काम करता है और अपने साथियों के साथ जंगल में लेवी का पैसा वसूलने और रंगदारी मांगने के लिए हथियार के साथ एकत्रित हुआ था।

Related posts

देहरादून: प्रदेश में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान की शुरूआत।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर :ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति बैठक।

rktvnews

गिरीडीह :21 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” का होगा आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

केंद्रीय बजट 2024-25’ की तैयारियों का अंतिम चरण आज नई दिल्ली में ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ के साथ शुरू हुआ।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैंकर्स वर्कशॉप फॉर वुमेन एंटरप्रेन्योरशिप फंड का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment