RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढवा/झारखंड 10 अक्टूबर।उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में पेंशन, आवास, जमीन विवाद, शिक्षा, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम रमुना प्रखंड के ग्राम ग्राम जोगीराल कला निवासी आशा देवी पति स्वर्गीय भीमराय ने सड़क निर्माण में अपने अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि भुगतान करने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। खरौंदी प्रखंड के ग्राम सुंडी टोला निवासी ने अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास सहायक कार्यालय को निर्देशित किया गया। खरौंदी प्रखंड के ग्राम राजी निवासी लाल बिहारी चौधरी ने KCC ऋण माफ करने के संबंध में आवेदन दिया मामले में आशा कार्रवाई हो तो जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के तिलदाग निवासी बिपति देवी ने वृद्धा पेंशन की स्वीकृति को लेकर आवेदन दिया मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर के जवनिया अग्निपीड़ितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

रांची:हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को ले विधि व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर जिले में दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब द्वारा नाइट फाइनल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) व जैविक उत्पाद परिषद, उत्तराखंड के बीच अनुबंध हस्ताक्षर हुए।

rktvnews

Leave a Comment