RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:NH 75 (sec 5) खजूरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण एवं फोरलेन योजना को लेकर भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद, विधायक एवं उपायुक्त ने की ग्रामीणों संग बैठक।

गढवा/झारखंड 9 अक्टूबर।NH 75 (SEC 5) खजूरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण/फोरलेन योजना को लेकर भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान को लेकर आ रही समस्याओं के मद्देनजर आज अनुमंडल कार्यालय, श्री बंशीधर नगर के सभागार में सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र विष्णु दयाल राम, विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र शभानु प्रताप शाही, उपायुक्त शेखर जमुआर समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों संग बैठक किया गया। बैठक में सर्वप्रथम NH 75 (SEC) को लेकर अधिग्रहित भूमि के मुआवजे पर रैयतों ने आपत्ति व्यक्त करते हुए मुआवजा राशि भुगतान में वृद्धि को लेकर अपनी बातों को रखा गया।
मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अहमद ने रैयतों को NHAI एक्ट एवं मुआवजा राशि वृद्धि में सरकारी प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दिया। उन्होंने रैयतों की समस्या को एक एक कर सुना एवं भरोसा दिलाया कि सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत उनके समस्याओं पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने रैयतों को समझाते हुए कहा कि रैयतों को उचित मुआवजा मिले एवं सड़क का भी निर्माण हो यह हमारी प्राथमिकता है। हम सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत रहकर कार्य कर रहे है। उन्होंने रैयतों से विकास कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देने एवं जिला प्रशासन को सहयोग करने का अपील किया। साथ हीं बैठक के आयोजन को लेकर माननीय जन प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार, अंचल अधिकारी अरुण मुण्डा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं काफी संख्या में रैयत उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

ब्लॉसम ब्यूटी क्लिनिक एंड स्पा एकेडमी,आरा में इफ्तार पार्टी आयोजित।

rktvnews

देहरादून:देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भगवान का अवतार भक्तों पर कृपा करने हेतु होता है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

धर्म जीवन का एक मात्र आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

Leave a Comment