RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोपाल:मैहर में बनाया जाएगा माँ शारदा का भव्य लोक : मुख्यमंत्री

भोपाल/मध्यप्रदेश 8 अक्टूबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नवगठित मैहर जिला में माँ शारदा का भव्य लोक बनाया जाएगा। देवी माँ की कृपा से भव्य लोक के लिए धन की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री मैहर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि माँ शारदा का आशीर्वाद सब पर बरस रहा है। उनसे प्रार्थना है कि मैहर जिला खूब प्रगति और विकास करे, माँ शारदा की पूरे प्रदेश पर कृपा बनी रहे, सब सुखी और निरोगी रहें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ। राज्य सरकार ने प्रदेश में जितने विकास के कार्य किए हैं, उतने पहले नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हमने मैहर में नर्मदा नदी से पानी लाने और हर घर में टोंटी वाले नल से पानी देने का संकल्प लिया है। कोई खेत बिना सिंचाई के नहीं बचेगा।

प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। हमारे दिल में विकास और जनता के कल्याण की तड़प है। प्रदेश में बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को सख्त सजा देने का कानून है। दुराचार करने वाले अपराधी को कठोर दण्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों को शराब की दुकानों से परेशानी होने पर शराब की दुकान को हटा दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में प्रगति और विकास का कार्य लगातार चलता रहेगा।

सभी के पास अपना पक्का मकान होगा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में छूट गई लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में पक्के मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। राज्य सरकार के पास धन की कमी नहीं है। हर गरीब को पट्टा देकर मालिक बनाएंगे। कच्चे मकान में किसी को भी नहीं रहने देंगे, सभी के पास अपना पक्का मकान होगा।

मंच पर कलेक्टर, एसपी को बुलाकर कराया परिचय

मुख्यमंत्री चौहान ने नवगठित जिला मैहर में पदस्थ की गई जिला कलेक्टर रानी बाटड और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल का प्रथम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का मैहर की जनता से परिचय कराया तथा उन्हें जनता के लोक कल्याण के कार्यों और कानून व्यवस्था कायम रखने के कर्तव्य निर्वहन के लिये अपनी शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री चौहान ने मैहर के नया जिला बनने पर मैहर वासियों को बधाई दी।

मां शारदा के किये दर्शन

नवगठित जिला बनने के बाद मैहर आये मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे पहले मां शारदा मंदिर जाकर मां शारदा की पूजा-अर्चना की और आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। चौहान ने कहा कि मां शारदा से मैहर के कल्याण के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन गया है। प्रदेश में सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आज का दिन मैहर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मैहर को जिला बनाकर अभूतपूर्व सौगात दी है। मुख्यमंत्री चौहान की पहचान पूरे देश में उदार मुख्यमंत्री की है। जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : रेशमी व विष्णु शंकर ने किया नाम रौशन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री भूपेन्दर यादव ने वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2025, दुबई में ‘एक्सडीजी 2045’ मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

ट्रांसजेंडर के प्रति समाज के नजरिए और इस समुदाय के आंतरिक द्वंद की मनोस्थिति को परिभाषित करती कवियत्री शालिनी की रचना।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप पर शाहाबाद हीरोज का कब्ज़ा।

rktvnews

जनरेशन अल्फ़ा की बेचैन बुद्धिमत्ता:“मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए”

rktvnews

18वें एमआईएफएफ में एनिमेशन के अग्रणी जिरी ट्रंका का जानकारी से भरे पूर्वव्यापी सत्र के साथ सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment