RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

ऋणी को मिला बीमा का लाभ!ऋण खातों में सुरक्षा बीमा अवश्य कराएं:पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)7 अक्टूबर।आरा मंडल के पीएनबी परिसर में मृतक ऋण खाताधारक गोपाल तिवारी की नॉमिनी मीरा तिवारी को मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे ने रु. 11,47, 810 का चेक प्रदान किया।
मंडल प्रमुख ने बताया कि क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंश का सहयोगी पार्टनर पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित पीएबी मेटलाइफ बैंक से आवास ऋण, शिक्षा ऋण, व्यवसाय ऋण, वाहन ऋण सहित अन्य में सुरक्षा बीमा प्रदान करता है। इसमें ऋण लेने वाले ऋणी की अचानक किसी दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में उसके नॉमिनी अथवा परिवार को बीमा योजना के तहत बीमा राशि के रूप में राहत प्रदान करता है साथ ही बैंक खाते को एनपीए होने से भी बचाता है। पीएनबी उप मंडल प्रमुख श्री आर.के.राय ने बताया कि पीएनबी ऋण के साथ ऋण की सुरक्षा की व्यवस्था भी करती है। इसमें पीएनबी मेटलाइफ ऋण खाता धारक को बीमा करता है।
इसी क्रम में कोइलवर शाखा से श्री गोपाल तिवारी ने कुल रु. 11,96,014 ने ऋण लिया था जिसमें बैंक ने रु. 11,47, 810 बीमा राशि के रूप में सहायता प्रदान की, जिससे नॉमिनी व उनके परिवार को भी एक बड़ी मदद मिली है| वही डोंगरे ने ऋण खाता धारकों से अपील करते हुए कहा कि अपने ऋण खातों में सुरक्षा बीमा अवश्य कराएं, ताकि किसी दुर्घटना के बाद आपके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।

Related posts

4 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने चक्की, चौगाई एवं केसठ प्रखण्ड अंतर्गत निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:पाकिस्तान में जनरल का पद ठुकराकर भारत के लिए शहीद हुए थे ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से गवर्नेंस में ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण अपनाने को कहा, क्योंकि सीमित सोच के साथ काम करने के दिन अब लद गए

rktvnews

Leave a Comment