RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 6 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से कोविड टीकाकरण, कोविड जांच, सघन मिशन इन्द्रधनुष, गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, आयरन, कैल्सियम, फोलिक एसिड, कुपोषण उपचार केन्द्र, एएनसीयू, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ रोग, टीवी रोग, मलेरिया, एनसीडी, स्वास्थ्य संस्थान की आधारभूत संरचना, मानव संसाधन की उपलब्धता समेत कई बिन्दुओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में डाटा प्रबंधक को निदेशित किया कि आगामी बैठक से सभी डाटा का अलग से राज्य औसत के साथ जिला का एक विशलेषणात्मक डाटा का पृथक कॉलम का प्रविष्टी करेंगे। उन्होने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोली खिलाना सुनिश्चित करेंगे। जिला स्तर से प्रत्येक माह दो बार सभी प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधकों से ऑनलाइन बैठक कर उप स्वास्थ्य केन्द्रवार समीक्षा करेंगे। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न करने के पूर्व सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट एजेंडा मुहैया कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।
निदेश दिया कि नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी एएनएम के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन चतरा द्वारा निदेश दिया गया कि सभी एमपीडब्लू (Multi Purpose Worker) का प्रतिनियुक्ति अविलंब रद्द करते हुए उनसे क्षेत्र में कार्य लेना सुनिश्चित करेंगे।डीआरडीए निदेशक ने कहा कि सभी टीबी मरीजों का शत प्रतिशत एचआईवी जांच कराना सुनिश्चित किया जाय।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, डा. बी.एन. प्रसाद, डा. दीपक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि वसूल करने के लिए विशेष अभियान,लाखों रुपये का बकाया होने पर ट्राइकोन पार्क कालोनी की गई कुर्क।

rktvnews

29 अक्टूबर को 150 देश ‘आयुर्वेद दिवस 2024’ मनाएंगे।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली आपदा प्रबंधन की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेज बनें जनता की पहली पसंद : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

rktvnews

नवादा:आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:मंडल डैम पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति : पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव एवं डीपीआर की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment